फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई महीने बाद सड़कों पर घूमी पुलिस की क्रेन, हड़कंप

Tue, 09 May 2017 12:24 AM IST
लखीमपुरखीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कई चौपहिया वाहन उठाए, कई बाइक का किया चालान
ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से अफरातफरी 


 प्रभारी एसपी के आदेश पर यातायात पुलिस ने कई महीने से शो-पीस बनकर पुलिस लाइन में खड़ी क्रेन को सोमवार को बाहर निकाला और शहर की सड़कों पर घूम कर तीन कारों को उठाकर पुलिस लाइन लाई। इसके अलावा बेतरतीब सड़कों तक खड़ीं कई बाइक और खींचकर लाईं गईं कारों का चालान किया। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया।
सड़कों पर किए गए अतिक्रमण ने शहर को बदरंग कर रखा है। सड़कों तक दुकानदार अपना जहां सामान रख देते हैं। वहीं इन दुकानों, पैथालॉजी और अस्पताल के बाहर लोग बेतरतीब बाइक और चार पहिया वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे शहर की लगभग हर सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। कुछ तो वाहन चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर अपना काम निपटाने लगते हैं। बेतरतीब खड़े होने वाले चार पहिया वाहनों को उठाने के लिए साल भर पहले पुलिस महकमे में एक क्रेन आई थी, लेकिन यह क्रेन पुलिस लाइन में खड़ी रहकर शो पीस बनी रही। शहर में लगने वाले जाम को प्रभारी एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने टीएसआई महेंद्र सिंह को अभियान चलाकर बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। प्रभारी एसपी के आदेश पर सोमवार को टीएसआई महेंद्र सिंह क्रेन लेकर अस्पताल रोड, कचहरी रोड, रोडवेज बस अड्डा रोड पर घूमे। इस दौरान सड़क पर खड़ी मिली तीन कारों को क्रेन से उठाकर पुलिस लाइन भिजवाया, जबकि दो लोगों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा। इसके अलावा कई मोटरसाइकिलों का चालान भी किया गया। 
विज्ञापन


बाइकों के खड़े होने पर दिया नोटिस
ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर टीएसआई महेंद्र कुमार काफी गंभीर हैं। उन्होंने अस्पताल, पैथालॉजी सेंटरों और ऐसे दुकानदारों को नोटिस दी है, जिनकी दुकानों के सामने बेतरतीब दो पहिया और चार पहिया वाहन सड़कों तक खड़े रहते हैं। इससे अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। टीएसआई ने बताया कि अगर नोटिस देने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

क्रेन देखते ही कई चालक वाहन लेकर फरार
सोमवार की दोपहर करीब एक बजे टीएसआई क्रेन लेकर राजकीय इंटर कॉलेज के पास स्थित चौराहा की तरफ बड़े तो वहां सड़कों पर खड़े वाहनों के चालकों में हड़कंप मच गया। क्रेन जब तक चौराहा पर पहुंचती, इससे पहले चालक वाहन लेकर फरार हो गए। कुछ ही पलों में इक्का-दुक्का दिख रहे चौपहिया वाहन भी हट गए। 
विज्ञापन


नो इंट्री में घुसने वाले बड़े वाहनों और सड़कों पर खड़े होने वाले चार पहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश टीएसआई को दिए गए हैं। यह अभियान रोजाना चलाया जाएगा। 
दीपेंद्र नाथ चौधरी, प्रभारी एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें