फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खीरी के सात एसडीएम बदले, जिले को मिले छह नए अधिकारी

Tue, 14 Jul 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शासन ने उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के तबादले किए हैं। लखीमपुर खीरी में तैनात सात एसडीएम का स्थानांतरण अन्य जिलों में किया गया है, जबकि जिले को छह नए एसडीएम मिले हैं।
विज्ञापन

निघासन के एसडीएम राजीव निगम का कुशीनगर, सदर के अश्वनी कुमार सिंह का बाराबंकी, मितौली के मधुसूदन गुप्ता का शाहजहांपुर, शुभेंद्र शेखर सिंह का झांसी, रेणु मिश्रा का सिद्धार्थनगर, शशिकांत मणि का देवरिया और अवनीश कुमार का हरदोई तबादला किया गया है।
जिले में नए एसडीएम के रूप में झांसी से यदुवीर सिंह, मुरादाबाद से संतदास पंवार, गोरखपुर से राजेश प्रताप सिंह, एटा से भावना मित्तल, बदायूं से राशि कृष्णा और प्रतापगढ़ से तनवीर अहमद की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल को नियमित प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। नए अधिकारियों के जल्द कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। इसके बाद विभिन्न तहसीलों में राजस्व, कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई से जुड़े कार्यों का दायित्व नए अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें