फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आजादी के सात दशक बाद थमा पक्की सड़क का इंतजार, सफर होगा आसान

Thu, 23 Oct 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। देश की आजादी के सात दशक बाद लोहरीपुर घुरघुट्टा गांववासियों को विकास की किरण दिखी है। इस गांव में ग्रामीण सड़क योजना के तहत पहली बार पक्की सड़क का निर्माण हुआ, जो 90 फीसदी पूरा हो गया है। यह सड़क गांव को धौरहरा-कफारा मुख्य मार्ग से जोड़ती है। 1500-1600 की आबादी वाले गांव में लोगों को उम्मीद है कि अब गांव का चौतरफा विकास होगा। मूलभूत सुविधाएं मिलने में दिक्कत नहीं होगी। सफर भी आसान होगा।
विज्ञापन

लोहरीपुर घुरघुट्टा में अबतक पक्की सड़क नहीं बनी थी। ग्रामीणों को तीन किलोमीटर के कच्चे रास्ते से गुजरना पड़ता था, तब वे धौरहरा-कफारा मुख्य मार्ग तक पहुंचते थे। बरसात में कीचड़ और जलभराव के कारण कच्चे रास्ते से गुजरना दूभर होता था। इस कारण ग्रामीणों को आपातकालीन सेवा भी देर से मिल पाती थी। ग्रामीणों को इस सड़क की सुविधा जल्द मिलने वाली है। पक्की सड़क बनने से ग्रामीणों को गांव के चौतरफा विकास की उम्मीद है।
यह सड़क बहुआयामी विकास का हिस्साः विधायक
गांव में छह माह पहले पक्की सड़क का निर्माण शुरू हुआ। 90 फीसदी भाग का निर्माण हो चुका है। धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने बताया कि यह सड़क बहुआयामी विकास का हिस्सा है। क्षेत्र के अन्य गांवों को भी मुख्य मार्गों से जल्द जोड़ा जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत न हो।
विज्ञापन

-
विकास और समृद्धि का मार्ग खुला


पक्की सड़क बनने से गांव में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। गांव समृद्ध होगा। ग्रामीणों को खाद-बीज, रोजमर्रा के सामान आदि के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

- सुदीप निगम, व्यापारी नेता धौरहरा


तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचने में देर होती थी। रास्ता खराब होने के कारण एंबुलेंस सेवा भी बमुश्किल मिल पाती थी। अब सुविधा जल्द मिल सकेगी।
- सर्वेश साहू, लोहरीपुर

गांव को लंबे समय के बाद पक्की सड़क के जरिये मुख्य मार्ग से जोड़ दिया गया है। क्षेत्रवासियों ने बहुत परेशानी झेली है। अब राहत मिलेगी। आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन


- राजबक्स राज, लोहरीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें