फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जंगल के कच्चे रास्तों को ठीक कराएं, उगीं झाड़ियां काटें

Thu, 23 Oct 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा में पर्यटन-सत्र की तैया​रियों का जायजा लेते डीटीआर के एफडी।- स्त्रोत-वन विभाग।
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) में 2025-26 का पर्यटन सत्र एक नवंबर से शुरू हो रहा है। इसके मद्देनजर डीटीआर के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बुधवार को सत्र की तैयारियों का जायजा लिया। वह किशनपुर अभयारण्य और दुधवा नेशनल पार्क गए। वहां पार्क के कच्चे रास्तों को देखकर उसको ठीक कराने का निर्देश दिया। मार्ग पर उगीं झाडियों को काटने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा एफडी ने सैलानियों को ठहराने के लिए बने थारू हट समेत अन्य भवनों में किए गए रंग-रोगन को देखकर संतोष जताया। पार्क क्षेत्र में पुल-पुलियों के मरम्मत कार्य का भी जायजा लिया। वनाधिकारियों और कर्मियों ने सभी कार्य 30 अक्तूबर तक पूरे करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें