फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बड़े मंगल पर हर ओर दिखी सेवा और श्रद्धा

Wed, 20 May 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
श्री हनुमान जी की पूजा करते बीडीओ मोहित कौशिक व अन्य। संवाद - फोटो : पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार पर जिलेभर के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से मंदिरों में पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ का दौर चलता रहा। शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक धार्मिक आयोजनों और भंडारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

शहर के सदर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, विकास भवन के सामने मंदिर, राजापुर के वीर बाबा मंदिर और ओयल के गुलरीपुरवा स्थित मंदिर सहित जिले के तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान शहर और कस्बों में जगह-जगह भंडारे और प्याऊ लगाए गए। भंडारों में चना, शरबत, ठंडा पानी, पूड़ी-सब्जी, हलुआ, छोला-चावल और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और देर शाम तक मंदिरों में भक्तों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

-
बांकेगंज में लगे भंडारे और शरबत स्टॉल
बांकेगंज में बालाजी महाराज मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम हुए। कुकरा मार्ग पर किसान वीरपाल सिंह, हमवीर सिंह और खजान सिंह ने भंडारे का आयोजन किया। वहीं व्यापारी रमेश अग्रवाल, सोनू अग्रवाल और मोहित अग्रवाल ने राहगीरों को शरबत पिलाया।

बिजुआ में सुंदरकांड पाठ में उमड़े श्रद्धालु
बिजुआ के दरियाबाद स्थित चौसंधे बाबा स्थान पर विधायक अमन गिरी के सौजन्य से संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे।

पसगवां और बेलरायां में भी हुए आयोजन
पसगवां में ब्लॉक कर्मियों ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर भंडारा कराया। वहीं सिद्धबाबा देवस्थान में सुंदरकांड पाठ हुआ। बेलरायां में रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित शिव मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ के बाद बूंदी, फल और चरणामृत का वितरण किया गया।

बरबर, फरधान और मितौली में भक्तिमय माहौल
बरबर के देवीस्थान मंदिर में शिवानी गुप्ता ने भंडारे का आयोजन कराया। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कन्या भोज कराया। फरधान में इंडियन बैंक कर्मचारियों ने भंडारा कराया। मितौली में एसडीएम मधुसूदन गुप्ता के आवास पर भी भंडारे का आयोजन हुआ।

पलिया और संपूर्णानगर में भी लगे प्याऊ
पलियाकलां में एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार के आवास पर भंडारा आयोजित किया गया। संपूर्णानगर और सिंगाही खुर्द में काली माता सेवा ट्रस्ट की ओर से शीतल शरबत और चना प्रसाद वितरित किया गया।

श्री हनुमान जी की पूजा करते बीडीओ मोहित कौशिक व अन्य। संवाद- फोटो : पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक।

श्री हनुमान जी की पूजा करते बीडीओ मोहित कौशिक व अन्य। संवाद- फोटो : पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक।

श्री हनुमान जी की पूजा करते बीडीओ मोहित कौशिक व अन्य। संवाद- फोटो : पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें