सिकंदराबाद। सिकंदराबाद उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली आपूर्ति मंगलवार को कई घंटे प्रभावित रही। सोमवार रात लाइन ब्रेकडाउन होने के बाद मंगलवार सुबह उपकेंद्र के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया, जिससे सैकड़ों उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी।
बताया गया कि मंगलवार को विभाग के एक अधिकारी ने शिकायत मिलने पर एसएसओ को फटकार लगा दी। इससे नाराज एसएसओ ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इसके बाद अन्य कर्मचारी भी काम बंद करने की जिद पर अड़ गए।
सूचना मिलने पर नवागत जेई अर्जुन सिंह उपकेंद्र पहुंचे और कर्मचारियों को समझाकर अमरकांत को एसएसओ का कार्य सौंपा। इसके बाद कई घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
बिजली आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्र के लोगों को गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार भी बिजली नहीं मिल रही है।
-
मेरे पास हैदराबाद उपकेंद्र के साथ सिकंदराबाद का अतिरिक्त प्रभार भी है। सूचना मिलते ही वह उपकेंद्र पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता की। कुछ समस्याएं हैं, जिन्हें अधिकारियों को अवगत कराकर दूर कराया जाएगा। फिलहाल सभी कर्मचारी काम कर रहे हैं और बिजली सप्लाई चालू है।
-अर्जुन सिंह, जेई