फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर हुई संगोष्ठी

विज्ञापन
भारत शौर्य तिरंगा यात्रा के दौरान एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक शशांक वर्मा, राजराजेश्वर सिंह।संवा
विज्ञापन
निघासन खीरी। अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर रविवार को निघासन ब्लॉक सभागार में संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी एवं पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक थीं। उनका जीवन धार्मिक सहिष्णुता, जनकल्याण और समाजसेवा की मिसाल है।
विज्ञापन

विधायक शशांक वर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का न्यायप्रिय स्वभाव, सेवाभाव और नेतृत्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। प्रदेश संयोजक राज राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज समाज में यदि नारी सम्मान का भाव जागृत हो रहा है तो इसका श्रेय उन वीरांगनाओं को जाता है जिन्होंने अपने जीवन से इतिहास रचा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रमियाबेहड़ जयप्रकाश विश्वकर्मा, सिंगाही मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, संचालक कन्हैया लाल, विमल तिवारी, रामकुमार मौर्य, ध्रुव वर्मा, मुन्नी देवी, आनंद चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। समापन पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत शहीदों को नमन करते हुए ब्लॉक परिसर से नगर के मुख्य चौराहे तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें