फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में गईं बसें और यात्री हुए बेहाल

Wed, 07 Oct 2015 06:37 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में कई स्थानों पर होने वाले मतदान को लेकर यहां के प्राइवेट यूनियन से संबद्ध तमाम बसें चुनाव ड्यूटी में लगा दिए जाने से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। यात्री घंटों बस अड्डे पर अपने स्थानों पर जाने के लिए भटकते रहे और आखिर में उन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। डग्गामार वाहनों के चालकों ने भी जमकर फायदा उठाया।
विज्ञापन

जिला पंचायत और बीडीसी सदस्यों के चुनाव के लिए प्रथम चरण में जिन स्थानों पर मतदान होना हैं वहां के लिए प्रशासन ने यहां प्राइवेट बस यूनियन की ज्यादातर बसें ड्यूटी पर लगा दीं। बुधवार को बसें न होने बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा रहा तो वहीं दूसरी ओर इक्का-दुक्का बची बसों के इंतजार में तमाम यात्री घंटों बैठे रहे। तमाम ऐसे भी थे जिन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा और डग्गामार वाहनों के चालकों ने इसका जमकर फायदा उठाया। उन्होंने यात्रियों से मुंह मांगे दाम वसूले। पलिया-निघासन, पलिया-लखीमपुर, पलिया-संपूर्णानगर, पलिया- गौरीफंटा, पलिया-चंदनचौकी सभी रूटों का यही हाल रहा।
संपूर्णानगर। प्राइवेट बसों के चुनाव ड्यूटी में चले जाने से यात्रियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं। चंदनचौकी। यहां भी बसों के न चलने से लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

गौरीफंटा। प्राइवेट बसों के चुनाव ड्यूटी पर चले जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि रोडवेज बसों के कारण यह परेशानी कुछ कम रही।
विज्ञापन

महंगापुर। बसों के न चलने से लोग बुरी तरह परेशान हुए। डग्गामार वाहनों ने उनकी इस मजबूरी का जमकर फायदा उठाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें