फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्कूल में टूटी टोटियां देख बोली डीएम, ये ठीक क्यों नहीं करवाई

Wed, 17 Dec 2025 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
स्कूल में निरीक्षण के दौरान एक छात्रा से बात करतीं डीएम दुर्गा श​​​क्ति नागपाल। स्रोत : सूचना व
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को नकहा ब्लाॅक के यूपीएस धोबहा, यूपीएस अमृतागंज, पीएस अमृतापुर और पीएस अमृतागंज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। खामियां मिलने पर डीएम ने जिम्मेदारों की फटकार लगाते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम सबसे पहले धोबहा स्कूल पहुंचीं, जहां गणित की अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी। डीएम ने बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं देखीं। शैक्षिक स्तर परखा और एमडीएम की गुणवत्ता देखी। स्कूल में गंदगी व टूटी टोटियां देखकर डीएम भड़क गईं। उन्होंने कहा कि ये अब तक ठीक क्यों नहीं कराई गईं। प्रधानाध्यापिका सुमनलता को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए। अमृतागंज में निरीक्षण के दौरान बच्चों को प्लेन पेपर पर हुनर उकेरते देखा। 209 नामांकन के सापेक्ष 195 बच्चे मिले।
एकमात्र शिक्षक संतोष कुमार वर्मा को स्कूल को सलीके से संचालित करने पर डीएम ने बीएसए को प्रशंसापत्र जारी करने के निर्देश दिए। अमृतापुर में मध्याह्न भोजन में मिल रही दाल को परखा। पोषण बढ़ाने के लिए दाल में बथुआ डालने के निर्देश दिए। अमृतागंज में डीएम ने गणित की कॉपियां देखीं। डीएम ने छात्र रवि को बुलाकर जोड़-घटाना, गुणा और भाग के सवाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें