फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा का प्रशिक्षण लेकर उत्साहित दिखीं थारू महिलाएं

Mon, 28 Sep 2015 11:12 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बहराइच और खीरी की थारू जनजाति की बालिकाओं और महिलाओं के अध्ययन दल को मध्य प्रदेश के लिए रवाना कराने से एक दिन पहले महिला सुरक्षा और पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए कलक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षित किया गया। डीएम किंजल सिंह की अध्यक्षता में वूमेन पॉवर लाइन 1090 की सीओ बविता सिंह ने उन्हें प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण पाकर थारू बालिकाएं और महिलाएं उत्साहित दिखीं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में डीएम किंजल सिंह ने महिलाओं से इस प्रशिक्षण और अध्ययन के बाद नई मशाल जलाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भयमुक्त बनाने और उन्हें सुरक्षा देने के लिए ही प्रदेश सरकार ने इस सुविधा की शुरुआत की है। समाज में जिन महिलाओं को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता है उन्हें 1090 में तत्काल अपनी पीड़ा बतानी चाहिए। जिन महिलाओं को 1090 की जानकारी है, वह भी डर के कारण इसका प्रयोग नहीं कर पाती हैं। उनके मन में यह भय समाया रहता है कि पुलिस रिपोर्ट के उन पर खतरा बढ़ जाएगा, आरोपी पहले से ज्यादा तंग करेगा। उन्हें सबसे ज्यादा कानूनी पचड़ों और बदनामी का डर सताता है। उन्होंने सभी शंकाओं का साफ करते हुए कहा कि 1090 पर अगर आप शिकायत करें तो आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी, आपको थाने पर नहीं बुलाया जाएगा, आपका फोन महिला पुलिस अधिकारी द्वारा सुना जाता है और समस्या के समाधान तक 1090 आपके संपर्क में रहता है।
--
प्रशिक्षण के खास टिप्स
-1090 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा
-किसी भी शिकायतकर्ता को थाने अथवा कहीं बुलाया नहीं जाता
-महिला पुलिस कर्मी सुनती हैं कॉल और करती हैं कार्रवाई।
-समस्या के समाधान तक बराबर टीम पीड़ित से करती है संपर्क
-एक राज्य में एक ही नंबर होता है। मतलब कहीं से भी 1090 डॉयल कर अपनी समस्या बताएं
--
सीओ बोलीं, अपमान सहन न करें
वूमेन पॉवर लाइन 1090 की सीओ बविता सिंह का कहना है कि बालिकाएं और महिलाएं हर छोटी से छोटी शिकायत को 1090 पर बताएं। उनसे उपेक्षा है कि अपमान सहन न करें। सूचना दें, परेशान करने वाले को ठीक करना वूमेन पॉवर लाइन की जिम्मेदारी है। इसकी शुरुआत 15 नवंबर 2012 को की गई थी। अब तक चार लाख से अधिक मामले सुने जा चुके हैं।
विज्ञापन

--
उद्यमिता विकास के प्रशिक्षण लेने आज रवाना होगा दल
मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता के कारण थारू जनजाति के विकास के लिए डीएम किंजल सिंह ने खीरी और बहराइच की 20-20 थारू बालिकाओं और महिलाओं को एनआरएलएम के तहत शिक्षित किया है। उन्होंने पहले बहराइच में कार्यकाल के दौरान यह काम किया और अब खीरी में कर रही हैं। साथ ही दोनों जिलों की उद्यमी प्रवृत्ति की इन महिलाओं को मध्य प्रदेश स्थित ओरछा (टीकमगढ़) के ताराग्राम में शैक्षणिक भ्रमण के लिए मंगलवार की सुबह छह बजे लखनऊ के लिए रवाना करेंगी।
--
29 और 30 को मुख्यमंत्री आवास के कार्यक्रम में शामिल होगा दल
यह दल लखनऊ पहुंचकर माल एवेन्यू स्थित भूमि संरक्षण केन्द्र के हॉस्टल में ठहरेगा। इसके बाद दिन में 11 से दो बजे तक सुलभ इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट के लखनऊ स्थित कैंपस का भ्रमण एवं स्वच्छता के संबंध में संस्था के फाउंडर विदेंश्वरी पाठक से परिचर्चा करेगा। इसके बाद पांच से छह बजे तक मुख्यमंत्री आवास पर सांसद डिंपल यादव से भेंट करेगा, जहां स्वास्थ्य और शिक्षा पर चर्चा होगी अगले दन 30 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास पर विशेष कार्यक्रम होगा, जिसमें डीएम किंजल सिंह थारू विकास पर कराए गए कार्यों और प्रस्तावित कार्यों का प्रेजेंटेशन करेंगी। यहां थारू महिलाएं मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव को मोमेंटो भेंट करेंगी और मुख्यमंत्री उन्हें किट और जैकेट प्रदान करेंगे। इसके बाद अध्ययन दल की बस को मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर मध्य प्रदेश के लिए रवाना करेंगे।
--
प्रशिक्षण पाकर महिलाएं बोलीं, अब मुझे नहीं लगेगा डर
छेड़खानी करने वालों को सबक सिखाएंगे
वूमेन पॉवर लाइन 1090 से छेड़खानी करने वालों को हम आसानी से सबक सिखा सकते हैं। इसमें न थाने जाने का झंझट है और न ही कहीं प्रार्थना पत्र लगाने का। बस, फोन करो और सबक सिखाओ।
-कुमारी शारदा, फकीरपुरी, बहराइच

अब नहीं सहेंगे अपमान
अब हम भी अपमान नहीं सहन करेंगे। तत्काल 1090 पर सूचना देंगे। महिलाओं का ताकतवर बनाने वाली इस पावर लाइन के बारे में पहले नहीं पता था। प्रशिक्षण लेकर इसकी जानकारी हुई, जिससे हम बहुत खुश हैं।
-मनीषा, विशनापुर, बहराइच

हमारी शक्ति, 1090 पॉवर लाइन
प्रशिक्षण में मुझे रास्ते में आने वाली कठिनाइयों और होने वाले अपराधों की जानकारी हुई। इससे मुझे अनोखी शक्ति का अहसास हुआ। अब यदि मेरे साथ कोई अपराध हुआ तो तुरंत 1090 पर फोन करूंगी
-रामवती राना, बरवटा, चंदनचौकी लखीमपुर खीरी

न अन्याय सहेंगे और न सहने देंगे
प्रशिक्षण से महिलाओं की ताकत यानी 1090 की जानकारी हुई। अब अन्याय न तो सहेंगे और न सहने देंगे। कहीं कोई अपराध हुआ तो 1090 पर फोन करेंगे, क्योंकि इससे हमें कहीं गवाही देने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

-सोमवती, बनगवां, चंदनचौकी-खीरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें