फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के लिए पहले दिन 156 नामांकन

Mon, 28 Sep 2015 11:09 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन को लेकर खासा उत्साह रहा। जिला पंचायत सदस्य पद के जिला मुख्यालय पर सीडीओ नितीश कुमार ने नामांकन प्राप्त किए। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन संबंधित ब्लाकों में नियुक्त रिटर्निंग आफीसरों ने प्राप्त किए। पहले चरण में चार ब्लाकों मोहम्मदी, पसगवां, बेहजम और मितौली में चुनाव हो रहा है।
विज्ञापन

पहले चरण में जिन चार ब्लाकों में चुनाव होना है उनमें जिला पंचायत की कुल 19 सीटें हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पहले दिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज, पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्पा सिंह, अमेठी के प्रधान अब्दुल माबूद खां की पत्नी सानिया बेगम समेत कुल 156 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। अधिकतर उम्मीदवारों ने अपने पर्चे सादगी से दाखिल किए जबकि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज के नामांकन के समय विधायक विनय तिवारी, राम सरन और सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल मौजूद रहे।
--
नामांकन के लिए रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
जिला मुख्यालय पर नामांकन प्रक्रिया के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कलक्ट्रेट गेट से नामांकन स्थल तक बेरीकेडिंग की गई थी। मेन गेट से केवल नामांकन कराने वाले लोगों और उनके प्रस्तावकों को अंदर जाने दिया जा रहा था। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी खुद एसडीएम सदर आलोक वर्मा और सीओ सदर एमपी सिंह कर रहे थे। इस व्यवस्था के चलते आम लोगों को दिन भर खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन
मोहम्मदी....
कुंभी पंचम...................01
मोहम्मदी प्रथम..............12
मोहम्मदी द्वितीय............14
मोहम्मदी तृतीय..............17
मोहम्मदी चतुर्थ..............06
.....................................
पसगवां.......
पसगवां प्रथम................12
पसगवां द्वितीय...............08
पसगवां तृतीय................12
पसगवां चतुर्थ................09
पसगवंा पंचम................08
पसगवां षष्टम................ 07
............................................
मितौली........
मितौली प्रथम................09
मितौली द्वितीय...............03
मितौली तृतीय.................07
मितौली चतुर्थ.................03
मितौली पंचम.................05
...........................................
बेहजम.....
बेहजम प्रथम..................09
बेहजम द्वितीय.................10
बेहजम तृतीय..................03
बेहजम चतुर्थ..................07
..............................................
योग.............................156
.................................................
इंसेट........
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लाक वार नामांकन
ब्लाक                दाखिल नामांकन
बेहजम.......................83
मितौली.....................323
मोहम्मदी...................233
पसगवां.....................290
..........................................
योग.........................929
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें