फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नौकरी दिलाने के नाम पर सचिव ने पांच लाख ठगे, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। चकलाखीपुर स्थित बी. पैक्स सहकारी समिति पर तैनात सचिव को निलंबित कर दिया गया है। सचिव पर एक महिला ने समिति में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एआर कोऑपरेटिव ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

लखीमपुर की भरतपुर काॅलोनी निवासी पूजा शुक्ला ने शिकायत में कहा है कि उसे समिति में नौकरी दिलाने के नाम पर बी. पैक्स चकलाखीपुर के सचिव नवीन कुमार ने पांच लाख रुपये लिए। जब नौकरी नहीं मिली तो इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की, जिस पर सचिव नवीन कुमार ने 1.75 लाख रुपये का चेक उसे दिया। शेष राशि एक माह में लौटाने का आश्वासन दिया।
महिला का आरोप है कि चेक बाउंस हो गया तो उसने सचिव से अपने रुपये फिर मांगे। इस पर उससे अभद्रता की गई। पीड़िता ने जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल से शिकायत की। डीएम के निर्देश पर जांच कराई गई तो मामला सही निकला।
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह ने सचिव नवीन कुमार को निलंबित करते हुए समिति का अतिरिक्त चार्ज सचिव सुजईकुंड़ा अभिषेक मिश्रा को सौंप दिया है। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि सचिव पर और भी कई आरोप हैं। पूरी मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें