फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: माध्यमिक विद्यालयों में हर महीने होगी परीक्षा

Wed, 20 May 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए अब हर महीने मासिक टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत में बोर्ड की ओर से शैक्षिक कैलेंडर जारी किया गया था। उसी के अनुसार, अब विद्यालयों में मासिक टेस्ट कराए जाएंगे। टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर का आकलन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कमजोर छात्रों की पहचान कर उनकी विशेष निगरानी की जाएगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कक्षाएं भी संचालित होंगी। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कमजोर विद्यार्थियों के प्रत्येक विषय पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

अप्रैल से जुलाई के पहले सप्ताह तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे। विद्यार्थियों को बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से उत्तर देना होगा। इस प्रक्रिया में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसके बाद अगस्त में दूसरा मासिक टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें