फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एसआरएस टाइगर्स सेमीफाइनल में, मलूकापुर इंडियन की बड़ी जीत

Wed, 20 May 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
खिलाड़ियों को पुरस्कार देते आशीष कुमार। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। लक्ष्मी नारायण नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-दो में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एसआरएस टाइगर्स ने सतगुरु टाइटंस को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरे मैच में मलूकापुर इंडियन ने हैदरी अरमान 313 को 90 रन के बड़े अंतर से हराया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएस टाइगर्स ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 115 रन बनाए। जवाब में सतगुरु टाइटंस की टीम निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट खोकर केवल 100 रन ही बना सकी। इस तरह एसआरएस टाइगर्स ने यह मैच 15 रनों से जीत लिया।
एसआरएस टाइगर्स के खिलाड़ी गोपा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 24 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली और गेंदबाजी में तीन ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट भी लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। यूएस बजाज मालपुर के सतीश मिश्र और आशीष अवस्थी ने उन्हें ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में मलूकापुर इंडियन ने हैदरी अरमान 313 पर एकतरफा जीत दर्ज की। मलूकापुर इंडियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 6 विकेट पर 146 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदरी अरमान 313 की टीम मात्र 59 रन पर ऑल आउट हो गई।
मलूकापुर इंडियन ने यह मैच 87 रन के बड़े अंतर से जीता। तनु को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सोनारीपुर अवधेश गिरि, पंकज वाजपेयी, अखिलेश चौरसिया, मुकेशराज, नीरज जायसवाल, नसीम खान, आकिब अंसारी, शिववीर सिंह और पिंटू यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें