फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला में द्वितीय पतंग महोत्सव 21 से, पंजीकरण आज से

Thu, 15 Jan 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। चीनी मांझे के दुष्प्रभावों के विरुद्ध जन जागरूकता के उद्देश्य से नगर पालिका और गोल टूरिज्म संगठन की ओर से दो दिवसीय छोटी काशी पतंग महोत्सव होगा। बृहस्पतिवार की देर शाम नगर पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू की अध्यक्षता में हुई बैठक में रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य न केवल पतंगबाजी की परंपरा को उत्सव के रूप में प्रस्तुत करना है, बल्कि समाज को चीनी मांझे से होने वाले खतरों के प्रति भी सचेत करना है एवं प्रतिबंध लगाना है। गोला टूरिज्म संस्था के मिलिंद शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण 16 जनवरी से 19 जनवरी 2026 सायं पांच बजे तक नगर पालिका परिषद कार्यालय में किया जाएगा।
प्रतिभागियों को पंजीकरण के समय आधार कार्ड की मूल प्रति एवं फोटोकॉपी तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता दो वर्गों जूनियर (16 वर्ष तक) एवं सीनियर (16 वर्ष से अधिक) में होगी। सीनियर वर्ग में विजेताओं को क्रमशः 5100, 2100 एवं 1100 तथा जूनियर वर्ग में 2100, 1500 एवं 1100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। देशी मांझा का प्रयोग अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर रविंद्र कटियार, डॉ. सौरभ दीक्षित, डॉ. आदर्श दीक्षित, डॉ. योगेश कनौजिया, राजेंद्र सोनी, कुलदीप तिवारी, कमल नयन शुक्ल, अनिकेत अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें