फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान भक्ति से सराबोर हुआ दूसरा बड़ा मंगल

Tue, 23 May 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
hanuman jayanti - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कहीं सुंदरकांड पाठ तो कहीं हुआ हनुमान चालीसा पाठ
विज्ञापन

राहगीरों को रोक कर पिलाया शरबत, कई जगह हुए भंडारे
जयेष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर पूरा जिला हनुमान भक्ति से सराबोर हो उठा। हनुमान मंदिर घंटा घड़ियाल और बजरंगबली के जयकारों से गूंजते रहे। इस मौके पर मंदिरों के अलावा सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने राहगीरों को ठंडा पानी और शरबत पिलाया। कई जगह भंडारों का भी आयोजन किया गया। कहीं सुंदरकांड तो कहीं हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। 
शहर के भुइफोरवानाथ शिव मंदिर, सदर चौराहा स्थित मनकामेश्वर मंदिर, विकास भवन के निकट स्थित हनुमान मंदिर, राजापुर स्थित वीरबाबा मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। मंदिरों में भक्तों ने सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान जी को मिष्ठान, हलुआ आदि अर्पित करने के बाद प्रसाद के रूप में बांटा गया। नगर पालिका कार्यालय पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने भंडारे का आयोजन किया। मेनरोड, कचहरी रोड, अस्पताल रोड, मेला रोड, बस स्टेशन रोड, इमली चौराहा रोड के अलावा हनुमान मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ प्रसाद वितरण किया और राहगीरों को शरबत पिलाया। दर्जनों जगहों पर भंडारे आयोजित किए गए। 
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेशन पर परिचालकों ने हनुमानजी आरती करने के बाद भंडारा किया। इस मौके पर टीआई कमलेश वर्मा, परिचालक शैलेंद्र मिश्रा, दीपक मिश्रा, प्रवीन मिश्रा, रजनीश अवस्थी, आदर्श बाजपेई, ऋषि अवस्थी, रवि शुक्ला आदि मौजूद रहे। सिंचाई कर्मचारियों ने शारदानगर स्थित बाला जी दरबार में भंडारा किया, जिसमें अंबरीष शुक्ला, संजीव कुमार, दिनेश कुमार, ओपी वर्मा, प्रवीन सिंह, रामलखन, हृदेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। हमारी पहल फाउंडेशन ने गुलरीपुरवा के हनुमान मंदिर पर प्रसाद वितरण किया। इसका शुभारंभ फाउंडेशन के सचिव शरद शुक्ला ने किया। इसमें नितिन अग्रवाल, वासुदेव शुक्ल, अभिषेक, अविनाश चंद्र, उमेश शुक्ल मौजूद रहे। वहीं सीएमएस स्कूल प्रशासन ने मंगलवार को संगीतमयी सुंदरकांड पाठ व भंडारा किया। इसमें शामिल सभी भक्तों को केसरिया तिलक व रक्षासूत्र बांधकर स्वागत हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत श्री हनुमान जी के सामने दीप प्रज्जवलित कर किया। कामिनी सेठ ने कहा कि अजर-अमर हनुमान जी को कलियुग में सबसे प्रमुख देवता माना गया है। स्कूल संचालक विशाल सेठ ने कहा कि हनुमानजी का चरित्र हर रूप में युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। संचालिका लेखनी सेठ सहित शिक्षक अमरेन्द्र सिंह, बलराम अवस्थी, बद्री विशाल पांडे, विवेक सक्सेना, मनीष सक्सेना, शिक्षिका शिखा अवस्थी, पल्लवी मिश्रा, संतोष अवस्थी व नीलम मिश्रा ने प्रसाद वितरित किया।
गोला गोकर्णनाथ। नगर के तीर्थ मोहल्ला स्थित प्राचीन दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, गोकर्ण तीर्थ के निकट मंडी समिति के सामने, पौराणिक शिव मंदिर परिसर, सब्जी मंडी, लखीमपुर रोड और कंजा बरमबाबा देवस्थान के श्री हनुमान मंदिर पर भक्तों, श्रद्धालुओं की देर रात तक भीड़ बनी रही। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली का सिंदूर से शृंगार कर लाल चोला पहनाया। मंदिर परिसर बजरंगबली के भजनों से गुंजायमान होता रहा। लखीमपुर रोड पर कारपोरेशन बैंक के सामने बैंक प्रबंधक आदित्य त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव, राजू सिंह, सुनील, अंशु, दीपांशु दीक्षित, कपिल, राहुल मिश्र, श्यामप्रकाश दीक्षित, राहुल तिवारी ने भंडारा कराकर प्रसाद वितरित किया। नगर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्घालुओं ने भंडारे कर प्रसाद वितरित किया और प्याऊ लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया।
पलियाकलां। श्रीकुल परिवार ने काकूपुरियान में स्टॉल लगाकर शर्बत का वितरण किया। मोहल्ला रंगरेजान द्वितीय में भी कई युवाओं ने शरबत वितरण किया। उदयवीर सिंह, रवि गुप्ता, सीताराम राठौर, गोविंद माधव मिश्रा, कुलदीप कश्यप, राम प्रकाश भास्कर, संदीप शर्मा, सुभाष कश्यप, राहुल कश्यप, आशीष, मोनू, अतुल, अर्जुन, राजेश, सुधांशु अनमोल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। 
बांकेगंज। कस्बा में ज्येष्ठ माह का दूसरे बड़े मंगल पर श्रद्धालुओं ने बालाजी दरबार में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद हवन का आयोजन किया। इस मौके पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। पुरोहित कुसुम शास्त्री ने बाला जी को लड्डुओं का भोग लगाया। 
बेलरायां। सरजू सहकारी चीनी मिल के शिव मंदिर पर सीसीओ रामजी सिंह ने पूजा-अर्चना कर सुंदरकांड पाठ की शुरुआत कराई। पूजा-अर्चना मंदिर के पुजारी वीरेंद्र कुमार दीक्षित ने वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ कराई। मंदिर पर हुए विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हलुआ, पूड़ी-सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके प्रधान प्रबंधक लालता प्रसाद, मुख्य लेखाकार हरीश शाही, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण तिवारी, सुरक्षा अधिकारी लुकमान, राजकुमार वर्मा, राजीव श्रीवास्तव आदि थे। 
गुलरिया। पड़रिया तुला में श्री बालाजी मंदिर पर व्यापारियों ने राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया। गुलरिया चीनी मिल के गेट नंबर दो पर मिल प्रशासन ने प्याऊ लगाकर शरबत पिलाया। इस मौके पर रामेंद्र त्यागी सुरेंद्र उपाध्याय के अलावा मिल का पूरा स्टाफ सेवा में शामिल रहा।
मैलानी। प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित शिव मंदिर पर हलुआ और रामजानकी मंदिर पर प्रसाद वितरण किया गया। बस स्टैंड के पास हुए कार्यक्रम में कृष्ण मुरारी अवस्थी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, ऋषि गुप्ता, राजू राजपूत, अवधेश बरनवाल, बाबू आदि ने विशेष सहयोग किया। जबकि राम जानकी मंदिर के पास हुए कार्यक्रम में भवानी शंकर माहेश्वरी, गुड्डू सक्सेना, पवन अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।
पिपरिया धनी। व्यापारियों ने भंडारा कर प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर राजेंद्र गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, सुभाष गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, शिवकुमार, संतोष, राजकुमार आदि देर शाम तक आयोजन में जुटे रहे।
संसारपुर। कस्बे के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक स्टाफ ने ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के पर बूंदी का प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक संजय दीक्षित, नंदी लाल, राहुल राज, सर्वेश, संजय शर्मा, कांशीराम वर्मा रमेश कश्यप, राम प्रसाद देवल, राम सनेही, श्याम लाल चौधरी, रामनरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
शारदा नगर। बालाजी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लाइन लग गई जो शाम तक रही। यहां हजारों श्रद्धालु पहुंचे। पूजा अर्चना के साथ प्रसाद चढ़ाया वह मनौतियां मांगी। बहुत से श्रद्धालुओं ने भंडारा किया और शरबत पिलाया। वहीं कफारा से बाजे गाजे के साथ निकली हनुमत पदयात्रा सुंदर झांकियों के साथ बालाजी मंदिर पहुंचे। साथ ही सवा क्विंटल के लड्डू का भोग लगाया। 
मोहम्मदी। मोहल्ला बाजारखुर्द, बाजारगंज, गुलौली रोड पर शरबत वितरण किया गया। बंजरिया में पीड़ांत फाउंडेशन के सहयोग के शरबत वितरण कार्यक्रम में बृजेश गुप्ता, दुर्गेश सिंह, हेतराम यादव, रंजीत वर्मा, रामभरोसे वर्मा, रामसनेही आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिजुआ। गुलरिया चीनी मिल के कर्मचारियों की ओर से कॉलोनी गेट पर भक्तों ने राहगीरों को शरबत पिलाया। इस मौके पर लोगों का खूब मजमा लगा रहा। गुलरिया के युवाओं ने समिति परिसर में मंगलवार के मौके पर भंडारा का आयोजन किया। इसके अलावा बिजुआ में ब्लाक गेट एवं सीएचसी के कर्मचारियों के सहयोग से शरबत पिलाया गया। बरमबाबा चौराहे पर बंजारा समाज की ओर से हनुमंत भक्तों ने शरबत पिलाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें