फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जुलाई के तीसरे फेरे में भी सीटें फुल

Fri, 27 Jun 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मैलानी में खड़ा एसी टूरिस्ट कोच। संवाद
विज्ञापन
मैलानी। हेरिटेज मीटरगेज रेल से दुधवा नेशनल पार्क के जंगल की सफारी का उत्साह पर्यटकों के बीच बरकरार है। जुलाई के पहले व दूसरे के बाद तीसरे फेरे में भी सभी सीटें फुल हो गई हैं।
विज्ञापन

मीटरगेज टूरिस्ट पैसेंजर में एसी कोच जोड़कर हफ्ते में दो बार प्रत्येक शनिवार और रविवार को मैलानी से बिछिया तक 107 किमी दुधवा नेशनल पार्क के जंगल की सैर कराता है। विस्टाडोम की तर्ज पर बना यह टूरिस्ट कोच छह जनवरी, 2022 से चलना शुरू हुआ है। शुरुआत में कोच को यात्री नहीं मिल रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। जून के सभी फेरों में सीटें फुल रहीं। अब पांच, छह और 13 जुलाई के तीन फेरे फिलहाल पर्यटकों से फुल हैं, जबकि शेष फेरों में सीटें खाली हैं।
000
भीषण गर्मी में एसी दे गई जवाब
पिछले हफ्ते कोच से जंगल सफारी के लिए गए दिल्ली के एक परिवार ने वापस लौटकर बताया कि भीषण गर्मी के कारण कोच में लगे एसी जवाब दे गए हैं। पर्यटकों का कहना था कि एसी कोच को ठंडा नहीं कर पा रहे थे। इस कारण गर्मी से परेशान होना पड़ा। रेलवे के बिजली विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक कोच में चार एसी लगे हैं और चारों चलते हैं। 60 पर्यटक और जंगल में ज्यादा उमस भरी गर्मी होने की वजह से ही शायद एसी कोच को ठंडा नहीं कर पा रहे हैं। बारिश में यही एसी कोच को ठंडा करने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें