फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिंगाही से तकियापुरवा तक सड़क का निर्माण शुरू

Fri, 27 Jun 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
निघासन सिंगाही राजमार्ग से करदहिया तक जाने वाले सड़क मार्ग की मरम्मत का काम शुरू। संवाद
विज्ञापन
सिंगाही-खीरी। ग्राम पंचायत तकिया बंगलहा में वर्षों से बदहाल पड़ी सड़क की मरम्मत का काम आखिरकार शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

यह सड़क सिंगाही-निघासन राजमार्ग से तकिया पुरवा होते हुए करदहिया तक जाती है। बीते चार वर्षों से बेहद जर्जर हालत में थी। यह मार्ग पहले गन्ना विकास विभाग और मंडी परिषद के तहत आता था, लेकिन दोनों विभागों में बजट की कमी के कारण मरम्मत कार्य लटका रहा। ग्रामीण लगातार इस मुद्दे को उठा रहे थे।

ग्रामवासियों की मांग पर कार्यवाही करते हुए गन्ना विकास विभाग की लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क अब लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है। इसके साथ ही मरम्मत कार्य के लिए करीब 16 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत हो गया। इसके बाद बेलरायां-पनवारी राजमार्ग से मलंग शाह बाबा तक की सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें