फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के छुट्टी पर जाने से जांच लटकी

Tue, 24 Mar 2015 05:36 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ राहत घोटाले की जांच कर रहे एसडीएम पीके सिंह के अवकाश पर चले जाने से जांच अधर में लटक गई है। एसडीएम के आदेश के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक ने इस मामले में जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। उधर जांच प्रभावित करने के लिए घोटाले के आरोपी लेखपाल बचाव की जुगत में जुट गए हैं।
विज्ञापन

एडीएम के आदेश पर एसडीएम पीके सिंह ने बाढ़ राहत घोटाले की जांच शुरू की थी। इस जांच में फर्जी आईडी के सहारे खुले खाते की शिनाख्त करने वाले बुद्धापुरवा निवासी शुक्ल प्रसाद यादव, बैंक कर्मियों की लापरवाही के साथ ही जांच में दो लेखपाल और तत्कालीन राजस्व निरीक्षक दोषी पाए गए थे। जालसाजों के खिलाफ एसडीएम ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश तो दे दिए, लेकिन इस पूरे घोटाले के सूत्रधार लेखपालों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
इन बिंदुओं पर नहीं हुई जांच
बाढ़ राहत घोटाले में अन्य ग्राम पंचायतों में हुए फर्जीवाड़े के साथ लालपुर ग्राम पंचायत में करीब 1700 बाढ़ राहत चेक बनी थीं। यह चेक करीब एक दर्जन से अधिक लाभार्थियों तक नहीं पहुंची हैं। यह चेककहां गए इसकी जांच नहीं की गई। इसके अलावा फर्जी मतदाता पहचानपत्र बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तो दूर अभी तक उन्हें चिह्नित भी नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक रजनीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बैंक के वकील को बुलाया गया है। पूरा मामला समझने के बाद बुधवार को निघासन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें