फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी रोस्टरिंग ने बढ़ाई मुश्किलें

Tue, 24 Mar 2015 05:35 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बिजली कटौती का रोस्टर प्रभावी होने के बावजूद इमरजेंसी कटौती लगातार बढ़ती जा रही है। रोस्टर के मुताबिक दिन और रात में पांच-पांच घंटे बिजली कटौती हो ही रही है, इसके अलावा इमरजेंसी कटौती से कई घंटे बिजली गुल हो रही है। बढ़ते तापमान और बिजली कटौती से शहर में पेयजल व्यवस्था लड़खड़ा रही है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद से ही शहर में पुराने रोस्टर के मुताबिक बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है। जिससे लोगों को 14 से 15 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। ऐसे में दिनोंदिन बढ़ते बिजली लोड और निर्धारित संख्या में ट्रांसफार्मरों के न लग पाने से हालात और भी बिगड़ रहे हैं। रात में हो रही बिजली कटौती से लोगों की नींद उड़ी हुई है तो वहीं सुबह के समय पानी की समस्या परेशानी खड़ी कर रही है। इन हालात में बिजली की इमरजेंसी कटौती से लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी है। मंगलवार को दिन में डेढ़ बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक इमरजेंसी रोस्टर लागू कर दिया गया, जिस कारण लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। वहीं बिजली अधिकारियों का कहना है कि गर्मी को देखते हुए शहर में भी बिजली लोड बढ़ा है। हालांकि लोगों को रोस्टर के मुताबिक बिजली की सप्लाई की जा रही है। मेन लाइन पर लोड पड़ने के कारण इमरजेंसी कटौती की जा रही है। उम्मीद है जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें