फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय में गंदगी देख बिफरे एसडीएम, वार्डन को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। एसडीएम ओपी गुप्ता और बीईओ डीके वर्मा ने रकेहटी स्थित कस्तूरबा स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एमडीएम, हॉस्टल आदि की व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। शौचालय में गंदगी और उसकी मरम्मत के लिए आई धनराशि को खर्च न करने पर वार्डन को एसडीएम ने फटकार लगाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम अचानक स्कूल पहुंचे। उन्होंने पहले एमडीएम की गुणवत्ता परखी। वह स्कूल के कमरों में पहुंचे। वहां पर स्टाफ पढ़ाते हुए मिला। हॉस्टल की व्यवस्था देखी। हॉस्टल में रजाई और बिस्तर साफ-सुथरा पाया गया। रजाई पर खोल आदि चढ़ा था। रजिस्टर में अंकित छात्राएं और स्कूल में मौजूद छात्राओं की गिनती सही मिली। स्कूल में साफ-सफाई की भी व्यवस्था सही थी। उसके बाद उन्होंने शौचालयों की स्थित देखी। शौचालयों में गंदगी होने के कारण वह भड़क गए। उन्होंने वार्डन सविता श्रीवास्तव से पूछा कि शौचालय मरम्मत और उसमें टायल्स आदि लगाने के लिए आई धनराशि कहां है। सविता श्रीवास्तव ने बताया कि धनराशि अभी खर्च नहीं की गई है। शीघ्र ही शौचालयों की मरम्मत कराई जाएगी। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट डीएम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें