फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP School Closed: लखीमपुर खीरी में 12वीं कक्षा तक के स्कूल बंद, शीतलहर के चलते छुट्टी का नया आदेश

Wed, 15 Jan 2025 05:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

UP School Holiday News: लखीमपुर खीरी में भीषण सर्दी का सितम जारी है। दो दिन से लगातार घना कोहरा रहा है। इसके चलते जिले में डीएम के आदेश पर 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
UP School Closed - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में भीषण ठंड, शीतलहर और कोहरे को देखते हुए एक बार फिर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर ठंड और शीतलहर के चलते 16 जनवरी से 18 जनवरी तक कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया। शाम को 12वीं तक स्कूलों में भी 18 जनवरी तक के अवकाश का आदेश जारी कर दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि शीतकालीन अवकाश के बाद बुधवार को स्कूल खुले थे। घने कोहरे के बीच विद्यार्थी ठिठुरते हुए पहुंचे थे। अवकाश बढ़ने से छात्र-छात्राओं को राहत मिली है। 18 जनवरी यानी शनिवार तक अवकाश है। 19 जनवरी को रविवार है। अब 20 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। हालांकि अवकाश के दौरान शिक्षकों व अन्य स्टाफ को स्कूल में उपस्थिति रहने के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन


बुधवार को छाया घना कोहरा 
तराई के जनपद में लगातार दूसरे दिन घने कोहरे और भीषण ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे ने सर्द हवा से ठिठुर रहे लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। बुधवार को पूरा जिला घने कोहरे की चादर से ढक गया। सुबह जरूरी काम से और स्कूल जाने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण लोगों को सवारियां मिलने ने भी दिक्कत हुई। बुधवार को सुबह न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार तक घना कोहरे छाने का अलर्ट जारी किया है। 

बरेली-पीलीभीत में बुधवार को बंद रहे स्कूल 
बरेली और पीलीभीत में सर्दी और कोहरे के चलते बुधवार को आठवीं तक के स्कूल बंद रहे। शीतकालीन अवकाश के बाद बुधवार को स्कूल खुलने थे, लेकिन घने कोहरे और भीषण ठंड को देखते हुए डीएम के आदेश पर दोनों जिलों के स्कूलों में एक दिन का अवकाश बढ़ा दिया गया। 
विज्ञापन

बदायूं-शाहजहांपुर में 16 जनवरी तक अवकाश 
शाहजहांपुर और बदायूं में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि 15 व 16 जनवरी को कक्षा आठ तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें