फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में नया शिक्षण सत्र शुरू

Wed, 01 Apr 2015 07:12 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नया शिक्षण सत्र बुधवार से शुरू हो गया। सत्र के प्रथम दिन विभिन्न विद्यालयों में हवन पूजन हुए। सरस्वती शिशु मंदिरों में बच्चों का पाटी पूजन कराया गया।
विज्ञापन

नया शिक्षण सत्र बुधवार से शुरू हो गया। हालांकि बीच में बड़ी छुट्टी न मिलने के कारण बच्चाें में नए शिक्षण सत्र जैसा उत्साह नहीं दिखा। बच्चे सामान्य दिनों की तरह स्कूल आए। बेसिक शिक्षा शिक्षा विभाग के स्कूलों में सुबह नौ बजे से कक्षाएं शुरू हो गईं। हमेशा की तरह बच्चे आए। उन्हें नए शिक्षण सत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वे आए क्लास में बैठे और पढ़ाई शुरू कर दी। मध्याह्न भोजन खाया थोड़ा खेले और फिर कक्षों में चले गए। हालांकि निजी स्कूलों में आज पढ़ाई नहीं हुई बच्चों ने अधिकतर समय खेलने में बिताया। इसके अलावा शहर के पं.दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज और सरस्वती विद्यामंदिर बालिका इंटर कॉलेज में हवन यज्ञ हुए। यहां विद्यार्थियों ने भजन आदि के कार्यक्रम भी किए। सरस्वती शिशुमंदिर मिश्राना और डॉ.डेगडेवार सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों का पाटी पूजन संस्कार कराया गया। यहां भी हवन यज्ञ आदि हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें