फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला लगे स्कूल के  गेट पर जुटे बच्चे

Sat, 10 Dec 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाकेगंज।  
विज्ञापन
विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बंद हुए स्कूल को लेकर बच्चों और अभिभावकों में रोष, जताया विरोध
विज्ञापन

 कस्बा स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल प्रांगण में चल रहे राजकीय हाईस्कूल को अचानक बंद किए जाने से नाराज विद्यार्थी शनिवार को संबद्ध विद्यालय में पठन-पाठन के लिए नहीं पहुंचे। बीच सत्र में शुक्रवार को स्कूल बंद होने से गुस्साए बच्चों और अभिभावकों ने ताला लगे स्कूल गेट पर खड़े होकर शासन और प्रशासन से विद्यालय खुलवाने की मांग की।
मालूम हो कि डीआईओएस के निर्देश पर कस्बा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में जुलाई 2016 में कुकरा/ बाकेगंज के नाम से राजकीय हाईस्कूल खोला गया था। इसमें कक्षा नौ में 31 विद्यार्थियों के एडमीशन लिया। स्कूल शुक्रवार को अचानक बंद कर दिया गया और वहां पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य वीरेश चंद्र बाजपेयी ने कस्बे के जेडी इंटर कॉलेज से संबद्ध कर वहां पढ़ाई करने के लिए भेज दिया। बीच सत्र में अचानक बंद किए गए स्कूल को लेकर बच्चे और अभिभावक हैरान रह गए। 
विज्ञापन

अभिभावकों संजय कुमार चौधरी, सियाराम, राम सिंह, मिठ्ठु लाल, ओरी लाल, छविलाल आदि ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने बच्चों को डरा- धमका कर पढ़ाई के लिए जबरन दूसरे स्कूल भेजकर गेट पर ताला जड़कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। अचानक स्कूल बंद होने से नाराज बच्चों ने शनिवार को संबद्ध स्कूल में जाने की जगह अभिभावकों के साथ बंद पड़े स्कूल गेट के सामने खड़े होकर बीच सत्र में स्कूल बंद किए जाने का जोरदार विरोध किया। उन्होंने शासन और प्रशासन से कुकरा/ बाकेगंज नाम से ब्लॉक मुख्यालय पर संचालित किए गए राजकीय हाईस्कूल को दोबारा खुलवाने की मांग की। 
विज्ञापन

उधर इस संबंध में जेडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने बताया कि विद्यालय से संबद्ध किए गए राजकीय हाईस्कूल कुकरा/बाकेगंज के मात्र पांच विद्यार्थी शनिवार को पहुंचे थे, कुछ ही देर बाद बच्चों के अभिभावक उन्हें अपने साथ लेकर चले गए। उन्होंने बताया कि स्कूल आने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई करवाई कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें