यह है शुभ मुहूर्त
उन्होंने बताया कि शनि प्रदोष की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 30 मिनट से रात 07 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। सावन त्रयोदशी पर गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ ब्रह्म मुहूर्त 4:00 बजे खोल दिए जाएंगे। शिवरात्रि पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी।
ये भी पढ़ें- Budaun News: डीसीएम पर लदा डीजे अटकने पर मकान तोड़ने पर उतारू हो गए कांवड़िये, पुलिस ने संभाली स्थिति
छोटी काशी में शिवभक्तों के आने का सिलसिला शुक्रवार शाम से शुरू हो गया। भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए कांवड़िये हरिद्वार, फर्रुखाबाद सहित गंगा घाटों से सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन को पहुंच रहे हैं।