फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन की अमावस्या पर उमड़े शिवभक्त

Fri, 14 Aug 2015 07:23 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान भोलेनाथ की पावन नगरी में सावन अमावस्या पर शिव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। कांवड़ियों ने नाचते गाते नगर की सड़कों पर बोल बम के जयकारे लगाते हुए शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक किया और पुरोहितों से कथा सुनी।
विज्ञापन

ब्रह्म मुहूर्त में दूरदराज से आए शिव भक्तों और श्रद्धालुओं ने गोकर्णतीर्थ के जल में स्नान कर भगवान शिव के दर्शन कर पूजन किया। नगर की सड़कों पर नाचते गाते कांवड़िये भगवा चोला पहने जयघोष के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक किया।
ममरी। सावन माह की अमावस्या पर अहमदनगर के क्लेशहरण मंदिर में जलाभिषेक करने वाले पदयात्री कांवरियों जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं का गोला-शाहजहांपुर मार्ग पर सैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर सड़कों का वातावरण शिवमय हो गया। अहमदनगर में सावन के प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को मेला लगता है जिसमें महिला भक्तों की सर्वाधिक भीड़ होती है। इस मौके पर सड़कों पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा जो डमरुआ वाले के जयकारे लगाते हुए मंदिर की ओर बढ़ रहे थे।
विज्ञापन

कैंप से नदारद रहे अधिकारी
सावन माह में छोटी काशी शिव भक्तों श्रद्धालुओं और मेलार्थियों से भरी रहती है। उनकी सुरक्षा-व्यवस्था के लिए मेला परिसर में कैंप लगा है। सावन मेले में छह सेक्टर मजिस्ट्रेटों के तैनात होते हुए भी सूना पड़ा रहा। जबकि पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। कैंप कार्यालय में चिकित्सा विभाग के कर्मचारी तो देखे गए किंतु कैंप पर अधिकारियों ने जाना मुनासिब नहीं समझा। सावन माह में प्रत्येक सोमवार और अमावस्या पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ती है। नगर में ट्रैफिक सिपाही के नदारद रहने से जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें