फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मोटर बोट से देखे बाढ़ से बचाव के कार्य, ग्रामीणों से किया संवाद

Wed, 11 Jun 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया में चैनेलाइजेशन कार्य का बोट से जायजा लेतीं कमिशनर। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
पलियाकलां। कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब ने मंगलवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के साथ खैराना जंगल के पास शारदा नदी के चैनलाइजेशन कार्य का शुरुआती स्थान से एक किमी तक मोटरबोट से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिले में पहली बार 250 मीटर चौड़ाई में कार्य कराया जा रहा है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि इस कार्य के सही समय पर पूर्ण होने से न केवल नदी का जल प्रवाह बेहतर होगा, बल्कि किसानों और स्थानीय जनता को बाढ़ एवं जलभराव से भी राहत मिलेगी। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि 250 मीटर चौड़ाई में कार्य पूर्ण हो चुका है। निकाली गई बालू दोनों तरफ बांधे के रूप में रखी जा रही है। नदी के पुराने कोर्स को जीओ ट्यूब लगाकर बांधा जा रहा है, ताकि नदी का पानी चैनेलाइजेशन के रास्ते आगे बढ़ सके।
इससे पहले कमिश्नर ने शारदा नदी के दाएं तट पर स्थित ग्राम समूह बेलहा एवं सिकटिहा की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कटाव निरोधक कार्यों को देखा। पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद कर परियोजना से संबंधित जानकारी ली। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान करसौर के ग्रामीणों ने भी अपने क्षेत्र में कटाव निरोधक कार्य कराने की मांग रखा। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अभिषेक कुमार, प्रशिक्षु आईएएस मनीषा, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


परसिया की खराब सड़क की 10 दिन में कराएं मरम्मत : कमिश्नर
कमिश्नर चंदनचौकी क्षेत्र के परसिया गांव पहुंचकर चौपाल की। आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य आदि योजनाओं के बारे में जानकारी ली। महिलाओं की समस्याओं को भी सुना। गांव की शिवानी ने परसिया जाने वाली खराब सड़क को ठीक करने की मांग की। कमिश्नर ने विभागीय अफसरों से 10 दिन में सड़क मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बलेरा गांव स्थित थारू हस्तशिल्प केंद्र का भी जायजा लिया। 24 छात्राओं को निशुल्क साइकिलें बांटी। सीडीओ अभिषेक कुमार, एसडीएम पलिया रत्नाकर मिश्रा, तहसीलदार आरती यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।

पलिया में चैनेलाइजेशन कार्य का बोट से जायजा लेतीं कमिशनर। स्रोत सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें