विशाल धोनी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते थानेश्वरनाथ शुक्ला। आयोजक
सिकंदराबाद। कस्बे के शहीद राजनरायन मिश्र स्मारक इंटर काॅलेज के मैदान में शहीद राज नरायन मिश्र की स्मृति में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला देवरी क्लब और झारा के बीच खेला गया। इसमें देवरी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। झारा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरी टीम ने 8 ओवर में 140 रन बनाकर मैच जीत लिया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच देवरी टीम के खिलाड़ी विशाल धोनी को दिया गया। विशाल धोनी ने 4 ओवर में दो विकेट लिए और 29 रन बनाए। इस मौके पर प्रधान अशोक गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, हिमांशु सिंह, बसंत कटियार, अनुराग और संजीव गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।