फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंपर जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत

Tue, 03 Nov 2015 05:56 PM IST
अमीरनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के गांव बस्तौली में 11 केवीए लाइन पर जंपर जोड़ने के लिए चढ़ते समय करंट लगने से झुलसे प्राइवेट बिजली कर्मी की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बस्तौली निवासी 35 वर्षीय सर्वेश कुमार गौतम अपने ताऊ के लड़के संविदा कर्मी रामकुमार के साथ बिजली उपकेंद्र चुरईपुुरवा के मगदापुर फीडर पर कई वर्षों से काम करता था।
एक सप्ताह पूर्व मगदापुर फीडर को बिजली उपकेंद्र बस्तौली के फीडर बस्तौली से जोड़ा गया है। मंगलवार की सुबह बस्तौली निवासी जोगेंद्र बिजली कर्मी सर्वेश कुमार को ट्रांसफार्मर रखवाने के लिए घर से ले गया था। संविदा कर्मी रामकुमार ने सर्वेश कुमार को फोनकर बताया कि बहादुरगंज निवासी मीर सिंह के यहां 11 केवीए लाइन का जंपर का तार टूट गया है, जिसे जोड़ दो। इसके बाद मीर सिंह अपनी बाइक से सर्वेश कुमार को जंपर जोड़ने के लिए ले गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि सर्वेश कुमार 11 केवीए लाइन पर जंपर जोड़ने के लिए चढ़ गया, उस समय लाइन चल रही थी। जिस कारण सर्वेश करंट लगने से झुलस गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बस्तौली फीडर के लाइनमैन याकूब खां का कहना है कि उनसे किसी ने शट डॉउन नहीं लिया।
जिस जगह यह हादसा हुआ यह लाइन बस्तौली फीडर में थी, घटना के बाद लाइन बंद की गई। मृतक सर्वेश कुमार की मां रामदेवी का कहना है कि रामकुमार और मीर सिंह ने हम लोगों को सूचना नहीं दी, बल्कि सर्वेश के शव को लेकर चले गए। मृतक सर्वेश कुमार की पत्नी कुसमा देवी, मां रामदेवी, पुत्र मोनू (15), अभिषेक (13), अचित (5), पुत्री रेशू (11), वंदना (9), पलक (3 माह)  समेत परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। सर्वेश कुमार की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया, क्योंकि वह मिलनसार था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें