फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज में रुकेगी सत्याग्रह और एक स्पेशल ट्रेन

Sun, 17 May 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। मैगलगंज और आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस और गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का मैगलगंज रेलवे स्टेशन पर दो-दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव घोषित किया है। इससे दिल्ली, गोरखपुर, बिहार और नेपाल बॉर्डर तक का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य यात्री एवं परिवहन प्रबंधक की ओर से जारी पत्र के अनुसार ट्रेन नंबर 15273/15274 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस और ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) 05057/05058 गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को मैगलगंज स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दो-दो मिनट ठहराव की अनुमति दी गई है।
पत्र के अनुसार ट्रेन नंबर 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल 22 मई से मैगलगंज स्टेशन पर रात 23:49 बजे पहुंचेगी और 23:51 बजे रवाना होगी। ट्रेन नंबर 15274 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल 22 मई से मैगलगंज में 00:52 बजे पहुंचकर 00:54 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

21 मई को गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 05057 गोरखपुर-दिल्ली साप्ताहिक स्पेशल मैगलगंज स्टेशन पर तड़के 05:48 बजे पहुंचेगी और 05:50 बजे रवाना होगी। 22 मई को दिल्ली से चलने वाली ट्रेन नंबर 05058 दिल्ली-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल मैगलगंज स्टेशन पर 20:44 बजे पहुंचकर 20:46 बजे रवाना होगी।
इन ट्रेनों का मैगलगंज स्टेशन पर ठहराव घोषित होने से क्षेत्र के लोगों को दिल्ली, गोरखपुर और बिहार जाने में सुविधा मिलेगी। सत्याग्रह एक्सप्रेस बिहार के रक्सौल तक जाती है। रक्सौल जंक्शन भारत-नेपाल सीमा पर स्थित प्रमुख स्टेशन है, जहां से नेपाल के बीरगंज तक आवागमन आसान होगा। इससे मैगलगंज और आसपास के लोगों के लिए नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना भी सुविधाजनक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें