दिसंबर
माह की दो और तीन तारीख को पूरे
प्रदेश में हुई सारस और गिद्धों
की गणना में जिले में कुल 217
सारस
मिले हैं। इनमें से 215
सारस
दक्षिण खीरी वन प्रभाग में
और मात्र दो सारस उत्तर खीरी
वन प्रभाग में मिले हैं।
शीतकालीन गणना में उत्तर खीरी
वन प्रभाग में कुल 33
गिद्ध
पाए गए जबकि दक्षिण खीरी वन
प्रभाग में एक भी गिद्ध नहीं
मिला।
सारस
और गिद्धों की गणना दो और तीन
दिसंबर को पूरे प्रदेश में
एक साथ कराई गई थी। इसमें 27
और 28
जून को
हुई गणना के मुकाबले जिले में
27 सारस
ज्यादा मिले। यह संख्या दक्षिण
खीरी वन प्रभाग में बढ़ी है।
उत्तर खीरी वन प्रभाग में सारस
की संख्या घटकर आधी रह गई है।
पिछली गणना में यहां चार सारस
मिले थे जबकि इस बार यहां केवल
दो सारस मिले।
गिद्धों
के संरक्षण के सार्थक परिणाम
आने के दावों की पोल गणना में
खुलती नजर आई। इस बार की गणना
में दक्षिण खीरी वन प्रभाग
में एक भी गिद्ध दिखाई नहीं
दिया। जबकि उत्तर खीरी वन
प्रभाग के पलिया रेंज में
छेदुई पतिया गांव के पास 23
गिद्ध
दिखाई दिए। जबकि इसी रेंज के
मूड़ा बुजुर्ग गांव के पास
दस गिद्ध मिले।
--
जिले
में सारस गणना के परिणाम एक
नजर में
रेंज
दो-तीन
दिसंबर 14
27-28 जून
2014
गोला
13
17
भीरा
04
11
मैलानी
22
18
मैगलगंज
37
39
मोहम्मदी
101
88
शारदानगर
38
13
पलिया
रेंज 01
02
दक्षिण
निघासन 01
02
------------------------------------
योग.................
217 190
------------------------------------