रोटरी क्लब के सौजन्य से विकलांगों की सहायता के लिए लगाए गए दो दिवसीय रोटरी शरद मेले में स्कूली बच्चों और कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समां बाध दिया। मेले का उद्घाटन डीएम गौरव दयाल ने किया। रोटरी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जय शंकर वाजपेयी और कृष्ण मोहन अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर मेले का शुभारंभ किया।
मेले में कलाकारों और स्कूली बच्चों ने नृत्य, गायन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। शास्त्रीय और आधुनिक गीतों पर एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य पेश कर लोगों का मन मोह लिया। मेले मे स्त्री सेवा समिति, संकल्प हॉबी क्लासेज, इनरव्हील कलब समेत कई संस्थाओं ने अपने स्टाल लगाए। इनके अलावा दो पहिया वाहनों, इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रिकल्स सामग्री, सिलाई मशीन और खानपान के स्टाल लगे थे। डीएम गौरव दयाल ने एसडीएम राकेश पटेल के साथ स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेले के संयोजन और उद्देेश्यों की के लिए रोटरी क्लब की सराहना की।
कार्यक्रम में डॉ. अजय आगा, अशोक तोलानी, राजेश सक्सेना, शैलेंद्र सिंह, प्रकाश टंडन, विमल अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में रोटरी क्लब के सदस्य और शहर के लोग मौजूद रहे।