फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार के बंदियों को राशन की किल्लत

Mon, 29 Dec 2014 05:16 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार के बंदियों को उप्र राज्य कर्मचारी कल्याण निगम से मिलने वाले राशन की आपूर्ति बंद कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि निगम प्रदेश की सभी जेलों में राशन सप्लाई करता है लेकिन इस समय निगम के  ठेके की अवधि पूरी हो गई है। कारागार में महज कुछ ही दिनों के लिए राशन बचा है। अधिकारियों ने निगम को पत्र भेज कर राशन भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि मौजूदा समय में जिला कारागार में 1500 से अधिक बंदी निरुद्ध हैं। प्रतिमाह इनके भोजन पर करीब 400 क्विंटल गेहूं और 50 क्विंटल चावल खर्च होता है। कारागार में राशन की सप्लाई का जिम्मा उप्र राज्य कर्मचारी कल्याण निगम को सौंपा गया है, लेकिन मौजूदा समय में निगम का ठेका अवधि समाप्त हो रहा है, जबकि कारागार के बंदियों के भोजन के लिए सिर्फ एक सप्ताह का ही राशन बचा है। कारागार में राशन की किल्लत और निगम का ठेका अवधि समाप्त होने से अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है। जेलर ज्ञानप्रकाश का कहना है कि निगम से सप्लाई न मिलने की दशा में राशन की खरीदारी एसएमआई रेट पर बाजार से की जाएगी। वहीं जेल अधीक्षक एचआर दोहरे का कहना है कि उप्र राज्य कर्मचारी कल्याण निगम को पत्र भेजकर राशन की आपूर्ति कराने को कहा गया है। उनका जवाब मिलने के बाद ही बंदियों के भोजन के लिए राशन की व्यवस्था बाजार से की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें