फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीरंदाजी में संजू पटेल और प्रशांत कुमार का रहा दबदबा

Wed, 11 Mar 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन में लखनऊ जोन की दो दिवसीय 13वीं अंतर्जनपदीय तीरंदाजी महिला/पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन 30 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा आयोजित की गई। महिला वर्ग में जिले की महिला कांस्टेबल संजू पटेल ने 55 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग की 30 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में आरक्षी प्रशांत कुमार ने 55 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक कुमार ने 43 अंक के साथ दूसरा और आरक्षी संजीव कुमार ने 26 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें लखनऊ जोन के अलग-अलग जनपदों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें