फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: निर्माणाधीन पुलिया के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर युवक की मौत, दो घायल

Wed, 11 Mar 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पुलिया पर रोड जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण - संवाद
विज्ञापन
तिकुनिया। कौड़ियाला मार्ग पर गुरुद्वारे के पास निर्माणाधीन रपटा पुलिया के निकट खोदे गए खंदक (गड्ढे) में बाइक गिरने से मनोज (25) पुत्र राजकरन निवासी सूरतनगर टांडा की मौत हो गई, जबकि सोनू और अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगलवार रात करीब 9:45 बजे हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोनू पुत्र राजकुमार, अर्जुन पुत्र रामनरेश और मनोज बाइक से तिकुनिया आ रहे थे। गुरुद्वारा कौड़ियाला के पास निर्माणाधीन रपटा पुलिया के निकट खोदे गए गहरे खंदक में बाइक सहित तीनों गिर गए। शोर सुनकर पहुंचे राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
तीनों को सीएचसी निघासन भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। हादसे में अर्जुन के पैर की हड्डी टूट गई, जबकि सोनू के सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

-तीन साल से बन रही थी पुलिया
बताया जा रहा है कि पुलिया का निर्माण करीब तीन साल से चल रहा था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब आधा घंटा रपटा पुलिया पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में मृतक के पिता राजकरन ने पुलिया निर्माण में लापरवाही और खुले गड्ढे को हादसे का कारण बताते हुए ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


-
तीनों युवक नशे में थे, जिससे बाइक खंदक में गिर गई। तहरीर मिली है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-पुष्पराज कुशवाहा, प्रभारी निरीक्षक तिकुनिया

पुलिया पर रोड जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण - संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें