फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका एवं आउट सोर्स से रखे सफाई कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
मशाल जुलूस निकालते सफाई कर्मी।
विज्ञापन
दो दिन बाद तालाबंदी की दी चेतावनी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। नगर पालिका के ठेका एवं आउट सोर्स से रखे गए सफाई कर्मचारियों ने बुधवार रात को मशाल जुलूस निकाला। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय रत्नाकर ने कहा कि यदि दो दिन में हमारी मांगें न मानीं गईं तो आंदोलन कर पालिका में तालाबंदी की जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने पालिका ईओ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि ईओ ने एक अप्रैल से तमाम पालिका कर्मियों को पालिका न आने की संदेश भेज दिया है। एक अप्रैल से रोजगार छिनने से कर्मचारियों में ईओ और अध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी है। कर्मचारियों ने बुधवार रात आठ बजे वाल्मीकि मंदिर से जुलूस निकालकर नाराजगी जाहिर की। जुलूस बैंड मार्केट से संकटा देवी, हीरालाल धर्मशाला, नगर पालिका रोड होते हुए आंबेडकर पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ। अध्यक्ष अमीचंद्र वाल्मीकि ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मशाल जुलूस से भी पालिका प्रशासन की आंखें न खुलीं तो दो अप्रैल को नगर पालिका में धरना और तालाबंदी की जाएगी। ठेका कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय रत्नाकर ने ईओ आरआर अंबेश पर संविदा कर्मियों का करीब एक-एक लाख एवं ठेका कर्मचारियों का करीब 40 हजार रुपये एरियर न देने का आरोप लगाया है। जुलूस में तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें