फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शिव मंदिर कॉरिडोर की गुणवत्ता परखने के लिए कराएं सैंपलिंग

Fri, 14 Nov 2025 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में स्टेशन मार्ग पर खुदे पड़े नाले के कारण जाम में फंसीं रोडवेज बसें। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने शुक्रवार को निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर के कार्य प्रगति का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यदायी संस्था के एपीएम दिव्या ज्योति मिश्र और जेई नितिन सिंह से प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली और कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। अधिशाषी अभियंता तरुणेंद्र त्रिपाठी को निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सरिया और अन्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के लिए सैंपलिंग करवाने के लिए कहा।
स्थानीय प्रशासन में एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी, तहसीलदार भीमचंद और नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह को कॉरिडोर स्थल का नियमित निरीक्षण करने के लिए कहा। साथ ही हर 15 दिन में प्रोजेक्ट की समीक्षा जिला स्तरीय समिति के समक्ष की जाएगी। इस मौके पर एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, प्रशिक्षु आईएएस मनीष धारवे, एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता तरुणेंद्र त्रिपाठी और तहसीलदार भीमसेन और पर्यटन सूचना अधिकारी संजय भंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

=-
कॉरिडोर के मुख्य मार्ग पर खोदा नाला बना मुसीबत

गोला गोकर्णनाथ। नगर में कॉरिडोर के मुख्य मार्ग स्टेशन मार्ग पर खोदा गया नाला रोडवेज बसों और राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। यहां अक्सर बसें जाम में फंस जाती हैं। शुक्रवार की शाम कॉरिडोर के मुख्य द्वार से चंद कदम पहले पांच महीने से खुदे पड़े गहरे नाले पर लगी जाम में रोडवेज की कई बसें फंसी दिखाई दीं। यह मार्ग कॉरिडोर का मुख्य मार्ग है। इसी मार्ग पर इस नाले का गड्ढा है। एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बताया कि वे स्वयं जाकर मौके का निरीक्षण करेंगी। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें