फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला रेलवे क्रॉसिंग पर रूट डायवर्जन 23 तक बढ़ाया

Fri, 14 Nov 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एनएच-730 पर स्थित गोला क्रॉसिंग पर सेतु निर्माण के लिए रूट डायवर्जन 23 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। यहां पर 29 अक्तूबर से 16 नवंबर की मध्यरात्रि तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद किया गया था।
विज्ञापन

निर्माण में प्री-कास्ट गर्डर डाले जाने हैं। इसी कारण डायवर्जन अवधि बढ़ाई गई है। यह जानकारी राष्ट्रीय मार्ग खंड के सहायक अभियंता प्रशांत सिंह ने दी है। डायवर्जन अवधि बढ़ने से वाहनों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा।
बहराइच-नानपारा से पीलीभीत-बरेली की ओर जाने वाले सभी वाहनों को मनिकापुर तिराहे से लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा। इसके बाद मार्ग सिकंदराबाद चौराहे से सिकंदराबाद-गोला मार्ग होते हुए आगे एनएच-730 गोला पर जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और अनावश्यक भीड़भाड़ से बचने को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें