फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कल 5.56 लाख किसानों के खातों में आएगी सम्मान निधि

Wed, 11 Mar 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के किसानों को 13 मार्च को 22वीं किस्त जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के किसानों के साथ जनपद के 5,56,801 किसानों के बैंक खातों में दो-दो हजार रुपये की धनराशि सीधे हस्तांतरित करेंगे। जिले के किसानों को कुल 111.360 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में सीडीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री के गुवाहाटी से होने वाले संबोधन का लाइव प्रसारण देखा और सुना जाएगा।
उपकृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि सम्मान निधि पाने वाले किसानों का डाटा फाइनल हो चुका है। जिला मुख्यालय के अलावा विकास खंड, ग्राम पंचायत स्तर और कृषि विज्ञान केंद्रों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

1733 किसान बढ़े लाभार्थी
उप कृषि निदेशक ने बताया कि पिछली किस्त की तुलना में इस बार 1733 किसानों की संख्या बढ़ी है। 21वीं किस्त में 5,55,068 किसानों को लाभ मिला था, जबकि इस बार 5,56,801 किसानों को सम्मान निधि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें