फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 5.53 लाख किसानों के बैंक खातों में आई 110 करोड़ की सम्मान निधि

Wed, 19 Nov 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का संबोधन सुनत हुए किसा। स्रोत विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के रूप में जनपद के 5.53 लाख किसानों के बैंक खातों में 110 करोड़ रुपये भेजे गए। बैंक खातों में सम्मान की धनराशि पहुंचते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। उप कृषि निदेशक कार्यालय सभागार में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। आप अपनी खेती के साथ-साथ नवाचार को भी अपनाएं, जिससे आमदनी में वृद्धि होगी। उन्होंने अमरूद की बाग के साथ अलसी की सहफसली पर जोर दिया। जीपीएस विधि से सिंचाई सिस्टम पर भी प्रकाश डाला। डीडी कृषि गिरीश चंद्र ने किसान सम्मान निधि योजना की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में बताया।
कहा कि साल में तीन बार प्राप्त होने वाली किस्त की धनराशि से कृषि व समसामयिक आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान है। किसानों से अपील है कि जिनकी फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं बनी है, वे जनसेवा केंद्र या क्षेत्रीय कर्मचारी, लेखपाल, पंचायत सहायक से बनवा सकते हैं। डीएम ने प्रत्येक गांव के लिए अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों को फार्मर आईडी बनाने का दायित्व सौपा गया है।
विज्ञापन

अब तक 60 प्रतिशत तक फार्मर आईडी बन चुकी हैं। कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती व गन्ने से सिरके बनाकर बिक्री के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया। पिपरा करमचंद के प्रगतिशील किसान रामनरेश वर्मा ने अपने अनुभवों बताए। प्राकृतिक खेती एवं कृषि विविधीकरण व खेती की लागत कम करने के तरीके बताएं गये तथा मचान विधि से सब्जियों के उत्पादन के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें