फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: उधार में शराब न देने पर सेल्समैन की धारदार हथियार से हत्या, भतीजा घायल, हमलावर फरार

Thu, 31 Oct 2024 03:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। उधार में शराब न देने पर युवक ने सेल्समैन की हत्या कर दी। बचाने आए उसके भतीजे को घायल कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के दतेली कलां गांव में स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन सीताराम (36) पुत्र गोवर्धन लाल निवासी ओड़हरा की उधार शराब न देने के विवाद में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। जबकि बचाव में आए उसके भतीजे को भी घायल कर दिया गया।

विज्ञापन


घायलावस्था में सीएचसी लाए गए पुष्पेंद्र ने बताया कि वह अपने चाचा सीताराम के साथ दुकान पर बैठा था। तभी उसके गांव के रहने वाला कमल किशोर अवस्थी उधार शराब की मांग करने लगा। चाचा ने मना किया तो वह मोटरसाइकिल में रखा बांका उठा लाया और चाचा के सिर पर वार करने लगा। पुष्पेंद्र ने बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें- Budaun Road Accident: हादसे में खत्म हो गया पूरा परिवार, बरेली के दंपती और उनके बच्चों समेत छह की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्पेंद्र के सिर पर भी गहरे घाव आए हैं। हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह ने मौका मुआयना किया। सीओ ने बताया कि शराब उधार मांगने को लेकर विवाद हुआ था। जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें