फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रक्षाबंधन पर तीन दिन में 20 करोड़ की बिक्री का अनुमान

Fri, 28 Aug 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शुक्रवार को भी राखियों की दुकान पर हो रही बिक्री। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन पर जिले के बाजारों में तीन दिन जमकर खरीदारी हुई। बुधवार से शुक्रवार तक राखी, मिठाई, चॉकलेट, गिफ्ट हैंपर, चांदी की राखियों समेत विभिन्न उपहारों की करीब 20 करोड़ रुपये की बिक्री का कारोबारियों ने अनुमान जताया है। बाजारों में तीनों दिन खूब चहल-पहल रही।
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों के लिए पसंद की राखियां खरीदीं। भाइयों ने भी बहनों को देने के लिए तरह-तरह के उपहार लिए। मिठाई विक्रेता दिलीप गुप्ता और घनश्याम ने बताया कि सभी तरह की मिठाइयों की अच्छी बिक्री हुई। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही।
सोना-चांदी विक्रेता संजय गुप्ता, अतिन और हरिश्याम ने बताया कि चांदी की राखियों की खूब मांग रही। इनकी कीमत 300 से 1500 रुपये तक रही। ब्रेसलेट, ओम और स्वस्तिक डिजाइन वाली राखियां ग्राहकों को खास पसंद आईं। सामान्य राखियों, चॉकलेट और आकर्षक गिफ्ट हैंपर की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें