फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धनराशि खर्च न करने पर चार और सचिवों का वेतन रोका

Thu, 25 Jun 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। 15वें वित्त आयोग की धनराशि खर्च न करने और समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने चार ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर उनका वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि पसगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत घाघपुर, दरियाबाद और सिकतारा में 15वें वित्त आयोग की धनराशि खर्च न होने पर सचिव कौशल किशोर का वेतन रोका गया है। बेहजम ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसेहरा बुजुर्ग, सियाथू और ढखियाबुजुर्ग में धनराशि खर्च न होने पर सचिव रमेश चंद का वेतन भी रोक दिया गया।
इसी तरह पसगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुल्लापुर की सचिव सरोज वर्मा तथा ईसानगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत चन्द्रासाकला के सचिव अनूप कुमार का वेतन भी धनराशि खर्च न करने पर रोका गया है। डीपीआरओ के अनुसार इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धनराशि खर्च करने के लिए संबंधित सचिवों को लगातार निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद धनराशि खर्च नहीं की गई। साथ ही ये सचिव समीक्षा बैठक में भी अनुपस्थित रहे। इससे पहले भी चार सचिवों का वेतन रोका जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें