फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पीडी, डीडी, डीसीओ सहित आठ जिला स्तरीय अफसरों का वेतन रोका

Tue, 18 Nov 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आईजीआरएस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर पीडी, डीडी, डीसीओ सहित आठ जनपद स्तरीय अफसरों का डीएम ने वेतन रोका है। छह तहसील स्तरीय अफसरों पर भी कार्रवाई की गई है। सभी को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

सितंबर के आईजीआरएस में आईं शिकायतों के निस्तारण में लखीमपुर को प्रदेश में पहला स्थान मिला था, लेकिन अक्तूबर में रैंक गिरकर 17वें नंबर पर पहुंच गई। अचानक रैंक खराब होने पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने खासा नाराजगी जाहिर कर संबंधित अफसरों को वेतन रोक दिया।
डीएम की ओर से जारी पत्र में जिला पूर्ति अधिकारी, उप कृषि निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग खंड-1, डीपीआरओ, जिला गन्ना अधिकारी, डीआरडीए के परियोजना निदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी व तहसील स्तरीय अफसर सहायक विकास अधिकारी लखीमपुर, सहायक विकास अधिकारी बेहजम, पूर्ति निरीक्षक मितौली, पूर्ति निरीक्षक गोला, पूर्ति निरीक्षक धौरहरा और पूर्ति निरीक्षक निघासन की लापरवाही सामने आई है। डीएम ने संबंधितों का नवंबर का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें