फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रगति खराब होने पर बीईओ लखीमपुर देहात का वेतन रोका

विज्ञापन
अफसरों के साथ बैठक करते हुए सीडीओ अ​भिषेक सिंह।स्रोत सूचना
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विकास भवन सभागार में बुधवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने जिला शिक्षा एवं अनुसरण समिति की बैठक की। शिक्षा विभाग के निर्माण एवं शिक्षा की गुणवत्ता कार्यों की समीक्षा की। प्रगति खराब होने पर सीडीओ ने बीईओ लखीमपुर देहात से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही वेतन रोके जाने का निर्देश बीएसए को दिया।
सीडीओ ने खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन स्कूलों में आरटीआई के माध्यम से प्रवेश नहीं लिए जा रहे हैं, उन स्कूलों से बात कर छात्रों का प्रवेश कराएं। विद्यालयों को मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट का उपयोग विद्यालय एवं छात्रों की आधारभूत जरूरतों को पूर्ण करने में व्यय करें। परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को सामान जानकारी जैसे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आदि का ज्ञान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के अभिभावकों को मिलने वाली डीबीटी की धनराशि का उपयोग छात्रों की यूनिफॉर्म बनवाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सभी को ट्रैकसूट उपलब्ध कराया जाए। सीडीओ ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी नियमित विद्यालयों का निरीक्षण कर स्कूलों में अध्यापकों एवं छात्रों की उपस्थिति सुधारने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें