फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आज से चलेगी लालकुआं-हावड़ा समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। लालकुआं-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन का संचालन बृहस्पतिवार एक अगस्त से शुरू होगा।
विज्ञापन

रेल प्रशासन की ओर से गर्मी में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लालकुआं-हावड़ा समर स्पेशल का संचालन एक अगस्त से 29 अगस्त तक और हावड़ा- लालकुआं का संचालन दो अगस्त से 30 अगस्त तक नौ फेरों के लिए करने का निर्णय लिया है। 05060 लालकुआं-हावड़ा स्पेशल का पहला फेरा बृहस्पतिवार से शुरू होगा।
विज्ञापन

यह ट्रेन लालकुआं से दोपहर 1:35 बजे चलकर पीलीभीत से शाम चार बजे, मैलानी से शाम साढ़े छह बजे चलकर शाम 7:42 बजे लखीमपुर से छूटेगी। जबकि 05059 हावड़ा-लालकुआं दो अगस्त को हावड़ा से रात 11:30 बजे छूटकर तीसरे दिन लखीमपुर से शाम सवा छह बजे, गोला से सात बजकर पच्चीस मिनट, मैलानी से रात नौ बजकर दस मिनट पर छूटेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें