लखीमपुर खीरी। एसआईआर का कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए बीएलओ की ड़्यूटी लगाई गई थी। रविवार को भी बीएलओ को स्कूलों में उपस्थित होकर फार्म भरवाने के निर्देश थे। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन ब्लॉकों के 16 बीएलओ का मानदेय और वेतन रोक दिया गया है। बीएसए की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप है।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि श्रीनगर ब्लाॅक की बीएलओ शिल्पी कुमारी, गोला ब्लाॅक के रिंकू जायसवाल व निसार अहमद, पलियाकलां के अमित कुमार, दिनेश कुमार, गुरुमेल सिंह, अशोक कुमार, परवीन कौर, नीरज सिंह बघेला, रजनीश कुमार शर्मा, मिथिलेश कुमार के अलावा अखिलेश कुमार, गोला के ब्लाॅक बांकेगंज में तैनात बीएलओ संजीव कुमार, सरोज कुमारी, पवनेश मिश्रा व अनीता देवी के खिलाफ वेतन अवरुद्ध की कार्रवाई की गई है। संवाद