लखीमपुर खीरी। डैशबोर्ड रैंकिंग और विकास-कार्यों में खराब प्रगति को लेकर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने सोमवार को सीएमओ, बीएसए और सीवीओ सहित 14 अफसरों का वेतन रोक दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर सुधार नहीं होता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने विकास-कार्यों और सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में खराब प्रगति वाली योजनाओं की समीक्षा की। सी, डी और ई ग्रेड वाली योजनाओं के सुधार की चेतावनी दी। डीएम ने सीएमओ, उपायुक्त स्वत रोजगार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बीएसए, सीवीओ सहित 14 अफसरों को सितंबर माह का वेतन रोक दिया। साथ ही डीएम ने सभी अफसरों से स्पष्टीकरण भी तलब किया है। सीएम डैशबोर्ड में जिले की ओवरऑल रैंकिंग 43वीं है, जबकि जून में जिला पांचवें स्थान पर रहा था।