फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन में अड़ंगा बनी ऑनलाइन व्यवस्था

Tue, 05 May 2015 06:10 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालय में ऑनलाइन वेतन भुगतान सिस्टम अध्यापकों के लिए सिरदर्द बना है। हालत यह है अभी तक सौ से अधिक अध्यापक ऐसे हैं जिन्हें मार्च का भी वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन

बताते चलें कि इस वर्ष से माध्यमिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन वेतन की व्यवस्था कर दी गई है। ऑनलाइन व्यवस्था होने के बाद किसी न किसी विद्यालय का वेतन फंस ही जाता है। इस बार शहर के धर्मसभा इंटर कॉलेज, केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज जंगबहादुरगंज, वल्देव वैदिक इंटर कॉलेज पलिया और अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज लखीमपुर के लगभग सौ से अधिक अध्यापकों का वेतन नहीं मिल पाया है जबकि अप्रैल का वेतन अभी तक जिले के किसी भी कॉलेज के शिक्षकों को नहीं मिला है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग के कंप्यूटर आपरेटर ने बताया कि  खराबी लखनऊ से है। बिल फीड होने के बाद कंप्यूटर गलती शो करने लगता है। इस संबंध में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बताया गया है खराबी यहां से ठीक नहीं होगी।
लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा विश्वनाथ मिश्र ने बताया कि इस तरह की समस्या काफी दिनों बाद आई है हालांकि चार विद्यालयों के शिक्षकों को मार्च का वेतन नहीं मिला है। अप्रैल माह का वेतन अभी किसी को नहीं मिला है। समस्या लखनऊ से ही सही होगी। इस संबंध में लखनऊ के इंजीनियर से बात की गई है जैसे ही साफ्टवेयर की खराबी दूर होती है भुगतान प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें