पकड़ी गई लकड़ी के बोटे। स्रोत : एसएसबी
गौरीफंटा। कीरतपुर चौकी क्षेत्र से तीन डनलप से ले जाई जा रही साल की लकड़ी को एसएसबी व वन विभाग ने पकड़ लिया। आशंका है कि इसे नेपाल भेजा जा रहा था। इस दौरान एसएसबी ने एक थारू को भी पकड़ा। हालांकि रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए दो डनलप चालक सहित वन माफिया भाग गए।
उधर बृहस्पतिवार को बरामद साल लकड़ी व तीन डनलप चार, मवेशी का सीजर बना कर थारू युवक सहित वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।एसएसबी 39 वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट रवि समोटा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात को बार्डर पर पिलर संख्या 757 से भारतीय क्षेत्र अंदर जंगल क्षेत्र में कीरतपुर चौकी एसएसबी के एसआई अनिल कुमार एएसआई चंद्र कांता सहित जवान और वन विभाग के वन दरोगा गरीब लाल और बीट इंचार्ज वन रक्षक दीपक संयुक्त रूप से नाकाबंदी किए थे।
रात करीब 1 बजकर 5 मिनट पर गौरीफंटा वन विभाग की कीरतपुर चौकी तहत बीट से वन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से जंगल से साल वृक्षों के वृक्षों की लकड़ी को काट कर नेपाल ले लाये जाने पर वहां मौजूद जवानों ने रुकने को आवाज लगाई। जिस पर डनलप चालक सहित वन माफिया भाग खड़े हुए। बरामद लकड़ी व डनलप और युवक को एसएसबी चौकी पर लाया गया, जहां उससे पूछताछ में उसने अपना नाम वृक्षा राना (50) पुत्र भज्जा राना निवासी कीरतपुर गांव थाना गौरीफंटा बताया।
एसएसबी द्वारा संयुक्त रूप से पकड़ी गई उक्त लकड़ी में 10 लकड़ी के मोटे-मोटे लट्ठे जिनकी लंबाई 5 फीट से लेकर 14 फिट तक और मोटाई/ गोलाई 2 फिट से 6 फिट तक है और 3 डनलप 4 मवेशी का सीजर बना कर थारू युवक सहित वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।